उप्र : 53 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

उप्र : 53 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Published : Jun 8, 2023, 11:58 am IST
Updated : Jun 8, 2023, 11:58 am IST
SHARE ARTICLE
UP: Two smugglers arrested with 53 grams of smack
UP: Two smugglers arrested with 53 grams of smack

सिंह के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी शाहिद बहराइच शहर के मंसूरगंज इलाके का, जबकि मनोज पड़ोसी जिले श्रावस्ती का रहने वाला है।

बहराइच : उत्तर प्रदेश पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बहराइच जिले के दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र से बुधवार को करीब 5.30 करोड़ रुपये मूल्य के 53 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। अपर पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार को गश्ती पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के मंसूरगंज इलाके में गुल्लाबीर रेलवे क्रॉसिंग के पास से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो युवकों को पकड़ा गया।

सिंह के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी शाहिद बहराइच शहर के मंसूरगंज इलाके का, जबकि मनोज पड़ोसी जिले श्रावस्ती का रहने वाला है।उन्होंने बताया कि शाहिद के कब्जे से 25 ग्राम और मनोज के पास से 28 ग्राम स्मैक बरामद किया गया है। सिंह के अनुसार, दोनों के पास से बरामद 53 ग्राम स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 5 करोड़ 30 लाख रुपये के आसपास आंकी गई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और उस स्रोत का पता लगाने का प्रयास कर रही है, जिससे इन युवकों को स्मैक हासिल हुआ।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM