उप्र उपचुनाव : मैनपुरी और रामपुर सदर में सपा को बढ़त

खबरे |

खबरे |

उप्र उपचुनाव : मैनपुरी और रामपुर सदर में सपा को बढ़त
Published : Dec 8, 2022, 11:47 am IST
Updated : Dec 8, 2022, 11:47 am IST
SHARE ARTICLE
UP by-election: SP leads in Mainpuri and Rampur Sadar
UP by-election: SP leads in Mainpuri and Rampur Sadar

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव की शुरुआती मतगणना के रुझानों में डिंपल यादव अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य से करीब 23,000 मतों से आगे हैं।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में समाजवादी पार्टी (सपा) की उम्मीदवार डिंपल यादव आगे चल रही हैं। रामपुर सदर विधानसभा उपचुनाव में भी सपा उम्मीदवार आगे हैं जबकि खतौली में उसकी सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं।

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव की शुरुआती मतगणना के रुझानों में डिंपल यादव अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के रघुराज सिंह शाक्य से करीब 23,000 मतों से आगे हैं। उन्हें मैनपुरी सदर और जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्रों में काफी मजबूत बढ़त मिली है।

खतौली सीट पर डाक मत पत्र राउंड में पिछड़ने वाले रालोद प्रत्याशी मदन भैया ने मतगणना के ताजा आंकड़ों में भाजपा उम्मीदवार राजकुमारी सैनी पर करीब 4,000 मतों से बढ़त बना ली है। रालोद, सपा का सहयोगी दल है।

रामपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझान में सपा के आसिम राजा प्रारंभिक दौर में पिछड़ने के बाद दूसरे चक्र में अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के आकाश सक्सेना से करीब 1,360 मतों से आगे हो गए हैं।

मैनपुरी लोकसभा सीट सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण रिक्त हुई है जबकि रामपुर सदर और खतौली विधानसभा सीट क्रमशः सपा विधायक आजम खां और भाजपा विधायक विक्रम सैनी को अलग-अलग मामलों में सजा सुनाए जाने के कारण खाली हुई हैं। इनमें से मैनपुरी लोकसभा और रामपुर सदर विधानसभा क्षेत्र सपा के गढ़ माने जाते हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM