उप्र: गौतम बुद्ध नगर जिले में 11 मई को होंगे नगर निकाय चुनाव

खबरे |

खबरे |

उप्र: गौतम बुद्ध नगर जिले में 11 मई को होंगे नगर निकाय चुनाव
Published : Apr 10, 2023, 11:49 am IST
Updated : Apr 10, 2023, 11:49 am IST
SHARE ARTICLE
UP: Municipal elections will be held on May 11 in Gautam Buddha Nagar district
UP: Municipal elections will be held on May 11 in Gautam Buddha Nagar district

श्रीवास्तव ने बताया कि नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना रविवार रात को जारी कर दी गई।

नोएडा (उप्र) : गौतम बुद्ध नगर जिले में नगर निकाय चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने रविवार रात को अधिसूचना जारी कर दी। जिले में 11 मई को नगर निकाय चुनाव होंगे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि पांच नगर पंचायतों और एक नगर पालिका परिषद के चुनाव के लिए 17 से 24 अप्रैल तक नामांकन की प्रक्रिया होगी तथा 28 अप्रैल को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा।

श्रीवास्तव ने बताया कि नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना रविवार रात को जारी कर दी गई। उन्होंने बताया कि मतदान 11 मई को होंगे और 13 मई को मतगणना होगी तथा उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की टीम लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रही है और आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था), रविशंकर छवि ने बताया कि चुनाव को लेकर पुलिस ने पुख्ता तैयारी कर ली है। उन्होंने बताया कि चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर पुलिस के आला अधिकारी लगातार बैठक कर रहे हैं। जिले में पांच नगर पंचायतें - बिलासपुर, जेवर, रबूपुरा, दनकौर और जहांगीरपुर हैं। वहीं, दादरी नगर पालिका परिषद है।

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM