UP : शादी के दिन पसरा मातम, दूल्हे ने दुल्हन को उतारा मौत के घाट

खबरे |

खबरे |

UP : शादी के दिन पसरा मातम, दूल्हे ने दुल्हन को उतारा मौत के घाट
Published : May 10, 2023, 4:20 pm IST
Updated : May 10, 2023, 4:20 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

उसने कबूल कर लिया कि उसने ही  हत्या की है। फिलहाल पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां शादी के दिन ही दूल्हे ने दुल्हन की हत्या कर दी. उसने युवती को ब्यूटी पार्लर ले जाने के बहाने बुलाया और फिर जंगल में रूमाल से गला घोंटकर दुल्हन की हत्या कर दी. उसके बाद शव को वहीं छिपा दिया। लड़की के परिजनों ने महानगर थाने में लड़की के लापता होने की शिकायत दर्ज करायी है.

पुलिस ने युवती की कॉल डिटेल खंगाली। 4 मई को जिस दिन लड़की लापता हुई थी, उस दिन उस लड़के का आखिरी फोन आया था जिससे उसकी शादी होनी थी। कुकरैल के पास ठिकाना मिलने पर संदेह हुआ। पुलिस ने लड़के को पूछताछ के लिए थाने बुलाया।

लड़के ने शुरुआत में पुलिस को गुमराह किया, लेकिन फिर अपने ही बयानों में फंस गया। बाद में उसने कबूल कर लिया कि उसने ही  हत्या की है। फिलहाल पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया है।

3 साल से हम रिलेशन में थे दोनों 

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बताया कि वो करीब तीन साल से रिलेशन में थे पर वो शादी नहीं करना चाहता था। पर लड़की हमेशा उसपर शादी का दवाब बनाती थी। बाद में वह शादी के लिए  मान गया। पर आरोपी के माता पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे और वो आरोपी से रिस्ता तोड़ना चाहते थे। इसलिए आरोपी ने यह तय किया वो लड़की को ही रास्ते से हटा देगा। और फिर उसने शादी वाले दिन लड़की को ब्यूटी पार्लर के भने बुलाया और फिर उसका गला घोट दिया। लाश को वहीं जंगल में छोड़कर मैं घर वापस आ गया।'

आरोपी के बयान के अनुसार बयानों के आधार पर पुलिस ने मंगलवार देर रात कुकरैल के जंगल से कोमल की लाश बरामद की है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM