उप्र : वाहन की जांच के दौरान पुलिस दल पर पथराव, छह लोग गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

उप्र : वाहन की जांच के दौरान पुलिस दल पर पथराव, छह लोग गिरफ्तार
Published : Dec 10, 2022, 1:05 pm IST
Updated : Dec 10, 2022, 1:05 pm IST
SHARE ARTICLE
UP: Stones pelted on police team during vehicle checking, six arrested
UP: Stones pelted on police team during vehicle checking, six arrested

स मामले में अभी तक छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है और वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

बदायूँ (उप्र) : बदायूँ में अलापुर थाना क्षेत्र के ककराला कस्बे में गश्त के दौरान एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल की जांच के दौरान लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया जिसमें कई लोग घायल हो गए।

पुलिस को उग्र भीड़ को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार शाम को करीब सात बजे दातागंज, अलापुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी और थाना अध्यक्ष संजीव शुक्ला अपने दल के साथ पैदल गश्त कर वाहनों की जांच पड़ताल कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस दल ने ककराला कस्बे के रहने वाले एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल रोकी और उससे वाहन के कागजात मांगे। इससे वह नाराज हो गया और कस्बे के अन्य लोगों को बुला लाया तथा उन्होंने जांच पड़ताल के विरोध में रास्ता अवरुद्ध कर दिया। 

उन्होंने बताया कि इस दौरान पुलिस और भीड़ के बीच झड़प हो गयी तथा उग्र लोगों ने पुलिस बल पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस दल को बेकाबू भीड़ को खदेड़ने के लिए लाठी चार्ज करना पड़ा। घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली और ककराला कस्बे में पैदल मार्च किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने शनिवार को बताया कि इस घटना में 12 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं और उपद्रवियों ने पुलिस की कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त किया है। इस मामले में अभी तक छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है और वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। जल्द घटना में शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा और मामले में कठोर कार्रवाई की जायेगी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों में युनुस, रईस, रेहान, गुडडू और शानू समेत छह लोग शामिल है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिंह ने बताया कि इस घटना के संबंध में 28 नामजद और 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM