UP News: कुख्यात बदमाश अमित कसाना पर बड़ी कार्रवाई, 17 करोड़ की संपत्ति कुर्क

खबरे |

खबरे |

UP News: कुख्यात बदमाश अमित कसाना पर बड़ी कार्रवाई, 17 करोड़ की संपत्ति कुर्क
Published : Jul 11, 2023, 3:48 pm IST
Updated : Jul 11, 2023, 3:48 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने कसाना का गाजियाबाद के रिस्तल स्थित दो मंजिला मकान और असादपुर गांव स्थित 18 हजार वर्ग मीटर में बना बंगला कुर्क कर दिया है।

नोएडा: गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत कुख्यात बदमाश अमित कसाना की 17 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर दी है। पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने बताया कि गाजियाबाद का रहने वाला कसाना कुख्यात गैंगस्टर रणदीप भाटी का भांजा है। वह रणदीप भाटी गिरोह के शार्प शूटर के रूप में कुख्यात है।

प्रवक्ता के मुताबिक, गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने कसाना का गाजियाबाद के रिस्तल स्थित दो मंजिला मकान और असादपुर गांव स्थित 18 हजार वर्ग मीटर में बना बंगला कुर्क कर दिया है। उन्होंने बताया कि दोनों संपत्ति की कुल कीमत 17 करोड़ रुपये के आसपास है। प्रवक्ता के अनुसार, कसाना पर हत्या, रंगदारी, फिरौती, अपहरण और लूट के 36 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM