ग्रेटर नोएडा के रेस्तरां में आबकारी विभाग का छापा, 233 अवैध शराब की बोतल बरामद, चार गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा के रेस्तरां में आबकारी विभाग का छापा, 233 अवैध शराब की बोतल बरामद, चार गिरफ्तार
Published : Sep 11, 2023, 5:14 pm IST
Updated : Sep 11, 2023, 5:14 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

आबकारी विभाग ने हरियाणा प्रांत में बेचने के लिए बनाई गई करीब 233 बोतल शराब बरामद की है।

नोएडा (उप्र):  ग्रेटर नोएडा में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी विभाग ने गौतमबुद्ध नगर में ग्रेटर नोएडा के ग्रैंड वेनिस मॉल में स्थित एक रेस्तरां पर छापेमारी करते हुए चार लोगों को  कथित तौर पर उस शराब को परोसने के लिए  गिरफ्तार कर लिया जिसकी बिक्री हरियाणा में की जानी थी। 

 गौतमबुद्ध नगर में तैनात आबकारी विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी सोमवार को दी। गुप्त सूचना पर आबकारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह की अगुवाई में एक टीम ने आधी रात को छापा मारकर चार लोगों को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि चारों के खिलाफ उत्तर प्रदेश आबकारी कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। रेस्तरां के निदेशक मनेश पटेल के खिलाफ भी पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

आबकारी विभाग ने हरियाणा प्रांत में बेचने के लिए बनाई गई करीब 233 बोतल शराब बरामद की है। अलग-अलग ब्रांड की हरियाणा मार्का शराब अवैध रूप से रेस्टोरेंट में रखी हुई थी। गौतमबुद्ध नगर के आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विभाग को सूचना मिली कि वेनिस मॉल में ‘फाइव आयरन गोल्फ’ नामक रेस्तरां में अवैध रूप से हरियाणा में बिक्री के लिए बनी शराब परोसी जा रही है।

श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना के आधार पर आबकारी विभाग ने वहां पर छापा मारा और मौके से सुमन मंडल, बनी राऊत, राहुल और तीर्थंकर को आबकारी विभाग ने गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि मौके से हरियाणा में बिक्री के लिए बनी 233 बोतल मदिरा बरामद की गई है।

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM