उप्र: भारी बारिश के कारण मकान ढहा, दो लोगों की मौत

खबरे |

खबरे |

उप्र: भारी बारिश के कारण मकान ढहा, दो लोगों की मौत
Published : Sep 11, 2023, 12:04 pm IST
Updated : Sep 11, 2023, 12:16 pm IST
SHARE ARTICLE
प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो

अचानक भारी बारिश के कारण मकान गिर गया।

कन्नौज (उप्र): उत्तर प्रदेश में कन्नौज जिले के ललकियापुर गांव में भारी बारिश के कारण कच्चा मकान गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है।  नायब तहसीलदार रत्नेश कुमार ने बताया कि राम सनेही का मकान कच्चा था और उनके दो पुत्र कल्लू (13) और अवनीश (17) रविवार शाम अपने घर के एक कमरे में बैठे हुए थे तभी यह हादसा हुआ। 

अचानक भारी बारिश के कारण मकान गिर गया। मलबे में अवनीश और कल्लू दब गए। दोनों भाइयों को पड़ोसियों ने मलबे से बाहर निकाला और उन्हें तिर्वा के राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

नायब तहसीलदार ने लेखपाल राहुल गुप्ता के साथ घटना की पूरी जानकारी ली और कहा कि परिवार को आर्थिक मदद दी जाएगी। रविवार शाम से कन्नौज में शुरू हुई वर्षा रात भर जारी रही। भारी बारिश से जिले का जनजीवन अस्त व्यस्त रहा और पूरी रात बिजली भी गुल रही।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM