उत्तर प्रदेश में 22 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

खबरे |

खबरे |

उत्तर प्रदेश में 22 आईपीएस अधिकारियों का तबादला
Published : Jan 12, 2023, 6:35 pm IST
Updated : Jan 12, 2023, 6:35 pm IST
SHARE ARTICLE
22 IPS officers transferred in Uttar Pradesh
22 IPS officers transferred in Uttar Pradesh

गृह विभाग द्वारा जारी सूची के मुताबिक, लखीमपुर खीरी के पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन को मुजफ्फरनगर का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने बृहस्पतिवार को कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों समेत भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 22 अधिकारियों का तबादला कर दिया।

गृह विभाग द्वारा जारी सूची के मुताबिक, लखीमपुर खीरी के पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन को मुजफ्फरनगर का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। गौतमबुद्ध नगर के पुलिस उपायुक्त गणेश प्रसाद साहा को सुमन के स्थान पर लखीमपुर खीरी भेजा गया है।

सूची के मुताबिक, प्रयागराज में तैनात पुलिस उपायुक्त सौरभ दीक्षित को कासगंज के पुलिस अधीक्षक पद पर नई तैनाती दी गई है। वह बीबीटीजीएस मूर्ति का स्थान लेंगे, जिन्हें कानपुर देहात का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

इसी तरह, गौतमबुद्ध नगर में तैनात पुलिस उपायुक्त अभिषेक वर्मा को हापुड़ का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वह दीपक भूकर का स्थान लेंगे, जिन्हें प्रयागराज में पुलिस उपायुक्त के तौर पर नई तैनाती दी गई है।

इसके अलावा, संजय कुमार को इटावा का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। सत्यजीत कुमार गुप्ता को संत कबीर नगर, केशव कुमार को बलरामपुर, प्राची सिंह को श्रावस्ती, विनोद कुमार को मैनपुरी तथा इराज राजा को जालौन में पुलिस अधीक्षक के पद पर नई तैनाती दी गई है।

मुजफ्फरनगर के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, मैनपुरी के पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार दीक्षित, इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह, कानपुर देहात की पुलिस अधीक्षक सुनीति और जालौन के पुलिस अधीक्षक रवि कुमार को पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM