उप्र : कन्नौज में ढाई क्विंटल चंदन की लकड़ी बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

उप्र : कन्नौज में ढाई क्विंटल चंदन की लकड़ी बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार
Published : Mar 12, 2023, 11:17 am IST
Updated : Mar 12, 2023, 11:17 am IST
SHARE ARTICLE
UP: Two and a half quintal sandalwood recovered in Kannauj, three smugglers arrested
UP: Two and a half quintal sandalwood recovered in Kannauj, three smugglers arrested

रामद लकड़ी की कीमत 15 लाख रुपये आंकी गयी है।

कन्नौज (उप्र) : उत्तर प्रदेश में कन्नौज जिले के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार को छापेमारी कर ढाई क्विंटल से अधिक चंदन की लकड़ी बरामद की और तीन तस्करों को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी है। कन्नौज के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि गुरसहायगंज पुलिस ने शनिवार को सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के ग्राम डुडवा बुजुर्ग में मुशाहिद रजा के यहां छापेमारी की और घर के अंदर छह बोरों में रखी 256 किलोग्राम चंदन की लकड़ी बरामद की। उन्होंने बताया कि बरामद लकड़ी की कीमत 15 लाख रुपये आंकी गयी है।

सिंह के अनुसार, इस घटना में संलिप्त डुंडवा बुजुर्ग निवासी तीन आरोपियों- शान मोहम्मद उर्फ शानू (31) जुनैद उर्फ मोना (29) और फरहान (21) को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो आरोपी- मुशाहिद रजा और अनीश खां फरार हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस इन फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

एसपी ने बताया कि अनीश खान ने मुशाहिद रजा और उसके अन्‍य आरोपी भाइयों को एक छोटे ट्रक के जरिये चंदन की लकड़ी की आपूर्ति की थी तथा पुलिस ने इस वाहन को भी जब्त कर लिया है। एसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM