उप्र: जौनपुर में सगे भाई-बहन ने की आत्महत्या, एक ही साड़ी से बनाए फंदे से लटकता मिला शव

खबरे |

खबरे |

उप्र: जौनपुर में सगे भाई-बहन ने की आत्महत्या, एक ही साड़ी से बनाए फंदे से लटकता मिला शव
Published : Apr 12, 2023, 11:06 am IST
Updated : Apr 12, 2023, 11:06 am IST
SHARE ARTICLE
UP: Brother and sister commit suicide in Jaunpur,
UP: Brother and sister commit suicide in Jaunpur,

आत्महत्या के कारणो को अभी पता नहीं चल सका है. 

जौनपुर (उप्र) :उत्तर प्रदेश के  जौनपुर जिले से एक दुखदाई खबर सामने आई है. यहां शाहगंज में एक सगे भाई-बहन ने कथित रूप से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। दोनों के शव उनके घर के एक कमरे में पंखे के सहारे एक ही साड़ी से बने फंदे से लटकता हुआ मिला, जिसे देख लोग हक्का बक्का राह गए। बता दें कि आत्महत्या के कारणो को अभी पता नहीं चल सका है.  लेकिन इस ख़बर ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। 

पुलिस क्षेत्राधिकारी चोब सिंह ने बुधवार को बताया, “शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के सिधाई गांव में मंगलवार शाम राज कपूर (27) और उसकी सगी बहन पुष्पा (20) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव उनके घर के एक कमरे में पंखे से लटकते पाए गए।” पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक राज कपूर एक सड़क दुर्घटना का शिकार होने के चलते अपाहिज हो गया था और चल-फिर नहीं पा रहा था  वह घर पर ही रहता था तथा उसकी बहन पुष्पा ही उसकी देखभाल करती थी।

परिजनों के मुताबिक, मंगलवार शाम राज कपूर कमरे में अपनी छोटी बहन पुष्पा के साथ मौजूद था और जब काफी देर तक कुछ हलचल नहीं हुई, तो परिजनों को आशंका हुई। परिजन कमरे में पहुंचे तो देखा कि कपूर और पुष्पा ने फंदे से लटके हुए हैं। आनन-फानन में परिजन दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM