उप्र: बलिया में 2019 से फरार इनामी बदमाश गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

उप्र: बलिया में 2019 से फरार इनामी बदमाश गिरफ्तार
Published : Jul 12, 2023, 1:03 pm IST
Updated : Jul 12, 2023, 1:03 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

इस पर पंद्रह हजार रुपये का इनाम था।

बलिया (उप्र): जिले की बांसडीह रोड थाना पुलिस ने वर्ष 2019 से फरार, पंद्रह हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बुधवार को बताया कि बांसडीह रोड थाना पुलिस ने पॉलिटेक्निक चौराहा से कौशल किशोर पाण्डेय नामक बदमाश को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव के रहने वाले पांडेय पर पंद्रह हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

तिवारी के अनुसार, पांडेय ने दस्तावेजों व अभिलेखों में हेरफेर कर वर्ष 2019 में थाना बांसडीह क्षेत्र में कुछ जमीन बेच दी थी जिसके बाद उसके विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद वह फरार हो गया था।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM