गोंडा में चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या, एक अन्य जख्मी

खबरे |

खबरे |

Gonda: मेला देखने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, एक अन्य घायल
Published : Sep 12, 2023, 11:58 am IST
Updated : Sep 12, 2023, 12:30 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

गोंडा (उप्र):  राज्य के गोंडा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है.  जिले  के कोतवाली देहात इलाके में चाकू मारकर एक युवक की हत्या  कर दी गई  जबकि एक अन्य युवक को घायल  हो गया .  घटना कि जानकारी पुलिस को मिली तो  पुलिस मौके पर पहंची और आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शिवराज ने बताया कि कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में सोमवार को चेहल्लुम का मेला लगा था।  मेले में दो लोगों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद एक पक्ष ने खोरहंसा निवासी शाकिब (28) तथा टेपरा निवासी तसलीम को चाकू मारकर जख्मी कर दिया।

 घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस एवं घायलों के परिजन के सहयोग से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने शाकिब को मृत घोषित कर दिया। तसलीम का जिला अस्पताल में इलाज जारी है और वह खतरे से बाहर है।

एएसपी के अनुसार, परिजन की तहरीर पर लादेन और रिजवान नाम के दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और एक आरोपी रिजवान को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस लादेन की गिरफ्तारी के लिए कई दल गठित कर छापेमारी कर रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Location: India, Uttar Pradesh, Gonda

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM