Election 2024: आम चुनाव 2024 के लिए एक ‘‘विकल्प’’ बनाने की कवायद जारी : अखिलेश यादव
Election 2024: आम चुनाव 2024 के लिए एक ‘‘विकल्प’’ बनाने की कवायद जारी : अखिलेश यादव
Published : Dec 12, 2022, 3:51 pm IST
Updated : Dec 12, 2022, 3:51 pm IST
SHARE ARTICLE
Election 2024: The exercise to make an
Election 2024: The exercise to make an "alternative" for the general election 2024 is going on: Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव की पत्नी एवं समाजवादी पार्टी (सपा) की नेता डिंपल यादव ने सोमवार को लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ली।

New Delhi : समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि 2024 से पहले मौजूदा सरकार का एक ‘‘विकल्प’’ तैयार करने की कवायद चल रही है और विपक्षी दलों के नेता इस दिशा में काम कर रहे हैं। यादव ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए दावा किया कि यह समय की मांग है क्योंकि महंगाई अपने चरम पर है, बेरोजगारी बढ़ रही है और बाबा साहेब आंबेडकर द्वारा सभी भारतीयों को दिए गए अधिकारों का हनन हो रहा है।

सपा के अध्यक्ष ने कहा, ‘‘2024 के वास्ते एक विकल्प तैयार करने की कवायद जारी है। (बिहार के मुख्यमंत्री) नीतीश जी, (पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री) ममता जी, (तेलंगाना के मुख्यमंत्री) केसीआर जी इसके लिए काम कर रहे हैं। एक विकल्प की जरूरत है क्योंकि महंगाई चरम पर है।’’

वर्ष 2024 में देश में आम चुनाव होने हैं।

अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘ उत्तर प्रदेश के लोगों को धोखा दिया गया है। उत्तर प्रदेश को समृद्धि व विकास के रास्ते पर होना चाहिए था। पर अब वह कहां है?’’. उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘ पांच साल बाद आपको निवेशकों को बुलाना याद आया है? पिछले पांच साल से आप क्या कर रहे थे? ’’.

केंद्र और उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में है।

अखिलेश यादव की पत्नी एवं समाजवादी पार्टी (सपा) की नेता डिंपल यादव ने सोमवार को लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। अखिलेश यादव इस दौरान अतिथि दीर्घा में बैठे हुए थे। डिंपल उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुई हैं।.

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM