उप्र नगरीय निकाय चुनाव : सपा ने की कानपुर के लिए महापौर पद के उम्मीदवार की घोषणा

खबरे |

खबरे |

उप्र नगरीय निकाय चुनाव : सपा ने की कानपुर के लिए महापौर पद के उम्मीदवार की घोषणा
Published : Apr 13, 2023, 4:13 pm IST
Updated : Apr 13, 2023, 4:13 pm IST
SHARE ARTICLE
UP Urban Body Election: SP announces the candidate for the post of Mayor for Kanpur
UP Urban Body Election: SP announces the candidate for the post of Mayor for Kanpur

सूची के अनुसार, झांसी में अब पूर्व विधायक सतीश जतारिया सपा के महापौर पद के प्रत्‍याशी होंगे।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) ने उत्तर प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव के लिए बृहस्‍पतिवार को महापौर की कानपुर सीट के प्रत्‍याशी की घोषणा की, जबकि झांसी सीट के उम्मीदवार को बदल दिया। ट्विटर पर सपा के प्रांतीय अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के हस्ताक्षर वाली सूची जारी की गई, जिसके मुताबिक पार्टी ने कानपुर नगर महापौर पद के लिए वंदना वाजपेयी को अपना उम्मीदवार बनाया है। वंदना कानपुर के सपा विधायक अमिताभ वाजपेयी की पत्‍नी हैं।

सूची के अनुसार, झांसी में अब पूर्व विधायक सतीश जतारिया सपा के महापौर पद के प्रत्‍याशी होंगे। पार्टी ने पहले रघुवीर चौधरी को झांसी में महापौर पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाया था। इससे पहले, बुधवार रात सपा ने लखनऊ महापौर पद के लिए वंदना मिश्रा को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। पार्टी ने गोरखपुर से काजल निषाद, प्रयागराज से अजय श्रीवास्तव, मेरठ से सीमा प्रधान, शाहजहांपुर से अर्चना वर्मा, फिरोजाबाद से मसरूर फातिमा और अयोध्या से आलोक पांडे को महापौर पद का प्रत्याशी बनाया था।

उत्तर प्रदेश में स्थानीय नगरीय निकायों के चुनाव दो चरण में होंगे। पहले चरण में लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर सहित नौ मंडलों में चार मई को मतदान होगा। दूसरे चरण में मेरठ, अयोध्या, कानपुर मंडल सहित नौ मंडलों में 11 मई को वोट डाले जाएंगे। मतगणना 13 मई को होगी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM