उप्र : नोएडा में कार बेचने के नाम पर धोखाधड़ी, चार लोग गिरफ्तार
उप्र : नोएडा में कार बेचने के नाम पर धोखाधड़ी, चार लोग गिरफ्तार
Published : Dec 13, 2022, 1:34 pm IST
Updated : Dec 13, 2022, 1:34 pm IST
SHARE ARTICLE
Noida: Fraud in the name of selling car, four people arrested
Noida: Fraud in the name of selling car, four people arrested

पीड़ित ने शाहनवाज, गौरव, विकास और कपिल से मुलाकात की तथा वे उसे सूरजपुर में कार दिखाने के लिए ले गए। वहां पर इन लोगों ने अपनी बातों में फंसा कर...

नोएडा (उप्र) : नोएडा में सूरजपुर थाना पुलिस ने कार बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से धोखाधड़ी कर उसकी मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन ठगने वाले चार आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया।

सूरजपुर के थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि निखिल नामक व्यक्ति ने शिकायत की थी कि उसे स्कॉर्पियो कार खरीदनी थी। ‘ओएलएक्स’ वेबसाइट पर डाले गए एक नंबर के माध्यम से उसकी कुछ लोगों से बातचीत हुई।

उन्होंने बताया कि पीड़ित ने शाहनवाज, गौरव, विकास और कपिल से मुलाकात की तथा वे उसे सूरजपुर में कार दिखाने के लिए ले गए। वहां पर इन लोगों ने अपनी बातों में फंसा कर उसकी मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन उससे ठग लिया।

सिंह ने बताया कि पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे लोग सस्ती दर पर कार बेचने का प्रलोभन देकर लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं तथा उनसे ठगी करते हैं।

सूरजपुर पुलिस ने एक अन्य मामले में एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। उसने दिल्ली के सोनिया विहार कॉलोनी से एक मोटरसाइकिल चोरी की थी। पुलिस ने उसके पास से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM