नोएडा : विदेश भेजने के नाम पर लोगों से ठगे लाखों रुपये, एक महिला गिरफ्तार
नोएडा : विदेश भेजने के नाम पर लोगों से ठगे लाखों रुपये, एक महिला गिरफ्तार
Published : Dec 13, 2022, 11:27 am IST
Updated : Dec 13, 2022, 11:27 am IST
SHARE ARTICLE
Noida: People cheated lakhs of rupees in the name of sending abroad, a woman arrested
Noida: People cheated lakhs of rupees in the name of sending abroad, a woman arrested

करनाल के एक व्यक्ति ने कुछ दिन पहले सेक्टर-63 के थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि विदेश भेजने के नाम पर कुछ लोगों ने उससे डेढ़ लाख रुपये लिए ।

नोएडा (उप्र) : नोएडा में एक महिला को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से पैसे ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) साद मियां खान ने बताया कि महिला को थाना सेक्टर 63 पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके पास से 30 भारतीय व 11 बांग्लादेशी पासपोर्ट, एक लैपटॉप, 17 मुहर, वीजा की 35 रसीद और 1,60,000 रुपये नगद बरामद हुए हैं।

खान ने बताया कि करनाल के एक व्यक्ति ने कुछ दिन पहले सेक्टर-63 के थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि विदेश भेजने के नाम पर प्रांजली और कुछ अन्य लोगों ने उससे डेढ़ लाख रुपये लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रांजली को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि ये लोग सोशल मीडिया मंचों के जरिए विज्ञापन देकर, ग्रामीण क्षेत्रों में पोस्टर लगाकर लोगों को आकर्षित करते थे और विदेश भेजने के नाम पर बेरोजगार लोगों से पैसे ठगते थे। खान ने बताया कि आरोपी विदेश भेजने के नाम पर लोगों से एक से दो लाख रुपये तक लेते थे। 50 से अधिक लोगों को ऐसे ठगे जाने की बात सामने आई है। इस काम के लिए उन्होंने कई एजेंट भी रखे थे, जिन्हें ठगी की राशि का 25 प्रतिशत हिस्सा दिया जाता था।

पुलिस गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश कर रही है। 

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM