उप्र : महिला को किडनैप कर बनाया अश्लील वीडियो , किया वायरल
उप्र : महिला को किडनैप कर बनाया अश्लील वीडियो , किया वायरल
Published : Dec 13, 2022, 2:38 pm IST
Updated : Dec 13, 2022, 2:38 pm IST
SHARE ARTICLE
UP: Obscene video made by kidnapping a woman, went viral
UP: Obscene video made by kidnapping a woman, went viral

महिला का उसके ही गांव के हारून (50) ने 16 नवंबर को अपने परिवार के सदस्यों की मदद से कथित तौर पर अपहरण कर लिया था और बाद में उसका वीडियो वायरल ...

मुजफ्फरनगर (उप्र) : शामली जिले में कैराना थाना क्षेत्र के एक गांव से 21 वर्षीय महिला का कथित तौर पर अपहरण किया गया और बाद में उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कैराना के थाना प्रभारी पंकज त्यागी ने कहा कि महिला का उसके ही गांव के हारून (50) ने 16 नवंबर को अपने परिवार के सदस्यों की मदद से कथित तौर पर अपहरण कर लिया था और बाद में उसका वीडियो वायरल हो गया था।

उन्होंने बताया कि कई दिन तक अपनी बेटी की तलाश करने के बाद पीड़ित परिवार 10 दिसंबर को हारून के घर गया, जो लापता था। जब उन्होंने हारून के बारे में पूछा तो उनसे मारपीट की गयी जिसके बाद महिला के परिवार ने मुख्य आरोपी हारून सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

थाना प्रभारी ने बताया कि हारून के भाई अब्बास, असगर, मंसूर, जुबैर और जुनैद पर भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

महिला के पिता द्वारा पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उनकी 21 वर्षीय बेटी का हारून ने 16 नवंबर को अपहरण कर लिया था और बाद में उसका एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM