उप्र : अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी स्कूल बस , 12 से अधिक बच्चे...
उप्र : अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी स्कूल बस , 12 से अधिक बच्चे...
Published : Dec 13, 2022, 11:59 am IST
Updated : Dec 13, 2022, 11:59 am IST
SHARE ARTICLE
UP: Uncontrolled school bus fell into a deep gorge, more than 12 children...
UP: Uncontrolled school bus fell into a deep gorge, more than 12 children...

आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों और स्थानीय नागरिकों ने दौड़कर बस के अंदर फसे बच्चों को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचे ....

बदायूँ (उप्र) :  उत्तर प्रदेश में बदायूं के कोतवाली बिसौली क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गयी। इस दुर्घटना में 12 से अधिक बच्चे घायल हो गए लेकिन किसी को गंभीर चोट नहीं आयी है।

आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों और स्थानीय नागरिकों ने दौड़कर बस के अंदर फसे बच्चों को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा राहत कार्य शुरू किया।

बच्चों के अभिभावकों ने स्कूल बस में कमियां और उसके चालक की लापरवाही को हादसे का जिम्मेदार ठहराया है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण क्षेत्र) सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह लगभग नौ बजे बिसौली थाना क्षेत्र स्थित भटपुरा पिनेकल स्कूल की बस नौलीहराथपुर मार्ग पर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गई। इस दुर्घटना में करीब 12 बच्चों को चोटें आई हैं लेकिन किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है।

घायल बच्चों का इलाज कराया जा रहा है। बिसौली के उपजिलाधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी के साथ अन्य अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है। बचाव और राहत कार्य लगातार चल रहे हैं। सभी बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है।

उन्होंने कहा कि स्कूल बस में कमी और चालक की लापरवाही के आरोप की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM