Uttar Pradesh fire News: जूते की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लपटें देख दहशत में लोग
Uttar Pradesh fire News: जूते की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लपटें देख दहशत में लोग
Published : Mar 14, 2024, 11:55 am IST
Updated : Mar 14, 2024, 11:55 am IST
SHARE ARTICLE
Massive fire breaks out in shoe factory in Agra up News In Hindi
Massive fire breaks out in shoe factory in Agra up News In Hindi

आग की सुचना मिलते ही मौके पर पुलिस और कई दमकल गाड़ियां मौजूद पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया।

Massive Fire Breaks Out in Shoe Factory in Agra, Up News In Hindi: यूपी के आगरा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां आगरा थाना जगदीशपुरा क्षेत्र स्थित मानस नगर में सुबह करीब 5 बजे एक जूते की फैक्ट्री में आग लग गई, जिससे हर जगह हड़कंप मच गया . आग की लपटें इतनी भयानक थी कि वो दूर से ही डरावनी दिख रही थी. 

आग की सुचना मिलते ही मौके पर पुलिस और कई दमकल गाड़ियां मौजूद पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के मालिक को लाखों का नुकसान हुआ है. वहीं आग लगने के कारणों का भी अभी पता नहीं चल पाया है. 

 बताया जा रहा है कि थाना जगदीशपुरा के पास मानस नगर में स्थित इस फैक्ट्री का नाम अजीत शू स्टाइल है। जिसका संचालन जसप्रीत सिंह  करते हैं. जसप्रीत सिंह के मुताबिक फैक्ट्री में जूतों की मैन्यूफैक्चरिंग की जाती है। फैक्ट्री में लाखों का चमड़ा, केमिकल और निर्मित जूते रखे थे जो जलकर खाक हो गए है। 

DRI 'Rising Sun' Operation News: DRI का बड़ा एक्शन, ऑपरेशन 'राइजिंग सन' के तहत 61.08 किलो विदेशी सोना किया जब्त

बता दें कि फैक्ट्री के आसपास कई मकान भी है. जब फैक्ट्री में आग लगी तो आसपास के लोगों में दहशत फैल गई. हालांकि इस घटना में किसी को कुछ नहीं हुआ. पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी हो. फिलहाल कारणों की जांच की जा रही है. 

(For more news apart from Massive fire breaks out in shoe factory in Agra up News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

Location: India, Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM