उत्तर प्रदेश: जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

खबरे |

खबरे |

उत्तर प्रदेश: जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Published : Jun 14, 2023, 11:04 am IST
Updated : Jun 14, 2023, 11:04 am IST
SHARE ARTICLE
Uttar Pradesh: Undertrial dies in jail, relatives allege murder
Uttar Pradesh: Undertrial dies in jail, relatives allege murder

मामले की जांच की जा रही है। 

प्रतापगढ़ (उप्र): उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में हत्या के आरोप में कारागार में बंद एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन ने उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। जिला कारागार अधीक्षक रमाकांत दोहरे ने बुधवार को बताया कि प्रतापगढ़ के बाघराय क्षेत्र के निवासी उमेश सिंह (37) की मंगलवार को अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी। उसे मार्च 2022 को नैनी कारागार से यहां लाया गया था।

अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2016 में बाघराय थाना क्षेत्र के कमासिन गांव में राजेश सिंह नामक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी और उमेश इसी मामले में जेल में बंद था। उन्होंने बताया कि उमेश के परिजन उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, मामले की जांच की जा रही है। 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM