उत्तर प्रदेश : खेत में सिंचाई करने गए पिता-पुत्र को लगी करंट, हुई मौत

खबरे |

खबरे |

उत्तर प्रदेश : खेत में सिंचाई करने गए पिता-पुत्र को लगी करंट, हुई मौत
Published : Dec 14, 2022, 1:56 pm IST
Updated : Dec 14, 2022, 1:56 pm IST
SHARE ARTICLE
Uttar Pradesh: Father and son electrocuted while going to irrigate, died
Uttar Pradesh: Father and son electrocuted while going to irrigate, died

बगल के खेत में जानवरों से सुरक्षा के लिए लगाए गए तारों की बाड़ में प्रवाहित बिजली के करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र गंभीर रूप से झुलस गए।

प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) :  जिले के थाना अंतू क्षेत्र के डंड़वा (गड़वारा) गांव में बुधवार सुबह खेत की सिंचाई करने गए पिता पुत्र की बाड़े में प्रवाहित बिजली के करंट की चपेट में आने से मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपाधीक्षक (क्षेत्राधिकारी) नगर सुबोध गौतम ने बताया कि डंड़वा (गढ़वारा) गांव के निवासी रामनारायण (60) अपने पुत्र शिवाकान्त (22) के साथ गांव में स्थित गेहूं के खेत की सिंचाई करने गये थे। बगल के खेत में जानवरों से सुरक्षा के लिए लगाए गए तारों की बाड़ में प्रवाहित बिजली के करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र गंभीर रूप से झुलस गए।

उपचार के लिए दोनों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना के संबंध में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM