उप्र: मेरठ में तीन माह बाद मिला कोरोना संक्रमित, घर पर पृथकवास में चल रहा उपचार
उप्र: मेरठ में तीन माह बाद मिला कोरोना संक्रमित, घर पर पृथकवास में चल रहा उपचार
Published : Feb 15, 2023, 10:48 am IST
Updated : Feb 15, 2023, 10:48 am IST
SHARE ARTICLE
UP: Corona infected found after three months in Meerut, undergoing treatment in isolation at home
UP: Corona infected found after three months in Meerut, undergoing treatment in isolation at home

सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने मंगलवार रात को बताया कि 652 नमूनों की जांच रिपोर्ट में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है।

मेरठ (उप्र) : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में करीब तीन माह बाद एक बार फिर कोरोना से संक्रमित एक मरीज पाया गया है। जिले के मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी (सीएमओ) ने इसकी पुष्टि की।

सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने मंगलवार रात को बताया कि 652 नमूनों की जांच रिपोर्ट में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। सीएमओ के अनुसार सैंपल जिनोम अनुक्रमण के लिए लखनऊ के किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय भेज दिया गया है। सीएमओ का कहना है कि संक्रमित व्यक्ति के परिवार के अन्य सदस्यों की भी कोरोना जांच कराई जाएगी। 

डॉ. अखिलेश मोहन के अनुसार फिलहाल कोरोना के मरीज की हालत खतरे से बाहर है और मरीज का उनके घर पर ही पृथकवास में उपचार चल रहा है। इससे पहले मेरठ में पिछले वर्ष आठ दिसम्बर को कोरोना का एक मरीज मिला था, जिसको 13 दिसम्बर को ठीक होने के बाद अस्पताल से घर भेज दिया गया था।

Location: India, Uttar Pradesh, Meerut

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM