Rakesh Tikait News: किसान नेता राकेश टिकैत की कार से मुजफ्फरनगर में नीलगाय टकराई, बाल-बाल बचे

खबरे |

खबरे |

Rakesh Tikait News: किसान नेता राकेश टिकैत की कार से मुजफ्फरनगर में नीलगाय टकराई, बाल-बाल बचे
Published : Mar 15, 2025, 1:43 pm IST
Updated : Mar 15, 2025, 1:43 pm IST
SHARE ARTICLE
Farmer leader Rakesh Tikait car accident Muzaffarnagar News In Hindi
Farmer leader Rakesh Tikait car accident Muzaffarnagar News In Hindi

इस घटना में टिकैत बाल-बाल बच गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Farmer leader Rakesh Tikait car collided with a Nilgai in Muzaffarnagar News In Hindi: किसान नेता और भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की कार से शुक्रवार शाम मुजफ्फरनगर जिले में एक नीलगाय टकरा गई। इस घटना में टिकैत बाल-बाल बच गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

टिकैत के मुताबिक उनकी गाड़ी मीरापुर बाईपास रोड के पास थी तभी अचानक एक नीलगाय सामने आई और उनकी गाड़ी से टकरा गई। इस घटना में वह बाल-बाल बच गए।

सूचना मिलने पर उत्तर प्रदेश के मंत्री कपिल देव अग्रवाल और मुजफ्फरनगर से लोकसभा सदस्य हरेंद्र सिंह मलिक व अन्य लोगों ने राकेश टिकैत से उनके आवास पर मुलाकात की और उनका हाल चाल जाना। शुक्रवार को मुजफ्फरनगर में अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में राकेश टिकैत ने कहा कि नीलगाय गलत दिशा से आई और वाहन से टकरा गई।

टिकैत ने कहा, ‘‘ हमने सीट बेल्ट लगाई थी और इससे काफी सुरक्षा मिली। सभी को सीट बेल्ट लगानी चाहिए। अगर गाड़ी छोटी होती और कोई सीट बेल्ट नहीं लगाए होता तो नुकसान ज्यादा हो सकता था। गनर ने सीट बेल्ट लगाई हुई थी, उसे मामूली चोटें आईं।’’ उन्होंने सभी से तेज गति से गाड़ी न चलाने का आग्रह किया।

(For more news apart From Farmer leader Rakesh Tikait car accident Muzaffarnagar News In Hindi , stay tuned to Spokesman Hindi)  

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM