UP News: बागपत में छोटे भाई की शादी से नाराज बड़े भाइयों ने की उसकी हत्या

खबरे |

खबरे |

UP News: बागपत में छोटे भाई की शादी से नाराज बड़े भाइयों ने की उसकी हत्या
Published : Jun 15, 2024, 4:29 pm IST
Updated : Jun 15, 2024, 4:29 pm IST
SHARE ARTICLE
UP News: Angered by the marriage of younger brother, elder brothers killed him in Baghpat
UP News: Angered by the marriage of younger brother, elder brothers killed him in Baghpat

मौके पर पहुंची पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला की मृतक का नाम यशवीर (32) है, उसके पिता का नाम ईश्वर है।

UP News: उप्र के बागपत जिले के गुराना गांव में एक युवक की शादी से कथित तौर पर नाराज उसके दो बड़े भाइयों ने उसकी हत्या कर दी। बागपत के अपर पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे थाना बड़ौत पुलिस को गांव गुराना में एक युवक की हत्या की सूचना मिली थी।

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला की मृतक का नाम यशवीर (32) है, उसके पिता का नाम ईश्वर है। उन्होंने बताया कि पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला कि ईश्वर के चार पुत्र हैं। इनके नाम सुखबीर, ओमवीर, उदयवीर व यशवीर हैं, इनमें सुखबीर की शादी रितु नाम की युवती से हुई थी लेकिन शादी के कुछ साल बाद सुखवीर की मौत हो गई थी जिसके बाद परिवार वालों ने रितु की शादी उसके देवर यशवीर से कर दी थी।

पुलिस ने बताया कि इस बात से यशवीर के बड़े दोनों भाई उदयवीर और ओमवीर नाराज थे और उन्होंने यशवीर की गोली मारकर हत्या कर दी . उन्होंने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों भाइयों उदयवीर और ओमवीर को गिरफ्तार कर लिया है।

(For more news apart from UP News: Angered by the marriage of younger brother, elder brothers killed him in Baghpat, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)
 

Tags: up news

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM