Amethi Road Accident News: उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा, पांच की मौत

खबरे |

खबरे |

Amethi Road Accident News: उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा, पांच की मौत
Published : Jun 15, 2025, 6:17 pm IST
Updated : Jun 15, 2025, 6:17 pm IST
SHARE ARTICLE
Road accident on Purvanchal Expressway in Uttar Pradesh, five killed news in hindi
Road accident on Purvanchal Expressway in Uttar Pradesh, five killed news in hindi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताया है।

Amethi Road Accident News In Hindi: अमेठी जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह एक पिकअप और एम्बुलेंस के बीच हुई टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताया है।पुलिस ने बताया कि यह हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शुकुल बाजार थाना क्षेत्र में हुआ, जब हरियाणा से बिहार के समस्तीपुर जा रही एक एंबुलेंस ने ओवरटेक करने के प्रयास में एक पिकअप वाहन को कथित तौर पर टक्कर मार दी।

थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि इस हादसे में एंबुलेंस सवार पांच लोगों की मौत हो गई तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे गौरीगंज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान बिहार निवासी राजकुमार शर्मा उर्फ ​​सतीश शर्मा, रवि शर्मा, फूलो शर्मा और हरियाणा निवासी सरफराज और आबिद के रूप में हुई है।

घायलों की पहचान बिहार निवासी शंभू राय के रूप में हुई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एंबुलेंस समस्तीपुर निवासी अशोक शर्मा का शव हरियाणा से बिहार ले जा रही थी और वाहन में दो चालक और परिवार के चार सदस्य सवार थे।

एएसपी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटा दिया गया है तथा शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमेठी जिले में हुई सड़क दुर्घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।"

इसमें कहा गया, "मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने और उनका समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।"

(For more news apart from Road accident on Purvanchal Expressway in Uttar Pradesh, five killed News in Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM