CM योगी ने सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर दी उन्हें श्रद्धांजलि

खबरे |

खबरे |

CM योगी ने सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर दी उन्हें श्रद्धांजलि
Published : Dec 15, 2022, 2:44 pm IST
Updated : Dec 15, 2022, 2:44 pm IST
SHARE ARTICLE
CM Yogi paid tribute to Sardar Patel on his death anniversary
CM Yogi paid tribute to Sardar Patel on his death anniversary

आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘वल्लभ भाई पटेल एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे। जब देश को स्वतंत्रता मिली तो संविधान के निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान था।

लखनऊ  :  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी 72वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने यहां सरदार वल्लभभाई पटेल स्मृति समारोह समिति द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित किया।

आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘वल्लभ भाई पटेल एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे। जब देश को स्वतंत्रता मिली तो संविधान के निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान था। उन्हें ‘भारत के लौह पुरुष’ के रूप में जाना जाता है, जिन्होंने एक शिल्पकार के रूप में स्वतंत्र भारत को आकार दिया।’’

 मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘563 से अधिक रियासतों का एकीकरण करके भारत गणराज्य का हिस्सा बनाना चुनौतीपूर्ण कार्य था। सरदार पटेल की दूरदर्शिता एवं इच्छाशक्ति की बदौलत सभी रियासतों ने शांतिपूर्ण ढंग से भारत का हिस्सा बनकर वर्तमान भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। इसका सामाजिक श्रेय केवल भारत रत्न सरदार पटेल को जाता है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘इस अवसर पर मैं उनके सम्मान में उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं। भारत की एकता और अखंडता के लिए उनका काम वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।’’

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि नए भारत के निर्माण में उनकी बड़ी भूमिका है। आजादी के तत्काल बाद शिक्षा, पशुधन, कृषि, किसानों के जीवन में परिवर्तन लाने के साथ ही सरदार पटेल ने इसे आगे बढ़ाने का आह्वान किया था।

Location: India

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM