भदोही : पत्नी की बेवफाई के चलते मजदूर ने फंदे से लटककर की खुदकुशी
भदोही : पत्नी की बेवफाई के चलते मजदूर ने फंदे से लटककर की खुदकुशी
Published : Jan 16, 2023, 11:03 am IST
Updated : Jan 16, 2023, 11:03 am IST
SHARE ARTICLE
Bhadohi: Due to wife's infidelity, the laborer committed suicide by hanging himself.
Bhadohi: Due to wife's infidelity, the laborer committed suicide by hanging himself.

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद सतीश कमरे में गया और फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली ली। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भदोही (उप्र) : भदोही शहर कोतवाली इलाके के मर्यादपट्टी में रहने वाले एक मजदूर ने अपनी पत्नी की कथित रूप से बेवफाई के चलते फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।.

पुलिस ने सोमवार को बताया कि शहर कोतवाली के धरोहर चौकी क्षेत्र के निवासी सतीश कुमार हरिजन (28) की शादी इसी जिले के गोपीगंज में रहने वाली पूजा से 10 महीने पहले हुई थी। पूजा शादी से पहले एक युवक से प्रेम करती थी और शादी के बाद भी वह अपने प्रेमी से मिलती थी।.

उन्होंने बताया कि सतीश अपनी पत्नी के इस व्यवहार से परेशान था। रविवार देर शाम जब सतीश मज़दूरी करके घर लौटा तो उसने अपने मोबाइल से पत्नी को बात करते हुए देख उससे मोबाइल छीन लिया। उसे पता चला कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी से बात कर रही थी। इसे लेकर दोनों में विवाद और मारपीट हुई। इसके बाद पूजा ने फोन करके अपने प्रेमी को बुला लिया और उसके साथ चली गई।.

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद सतीश कमरे में गया और फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली ली। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM