अनियंत्रित पुलिस जीप की चपेट में आए छह लोग, हुए घायल

खबरे |

खबरे |

अनियंत्रित पुलिस जीप की चपेट में आए छह लोग, हुए घायल
Published : Mar 16, 2023, 4:18 pm IST
Updated : Mar 16, 2023, 4:18 pm IST
SHARE ARTICLE
Uncontrolled police jeep hit six people, injured
Uncontrolled police jeep hit six people, injured

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आस-पास के थानों की पुलिस भी मौके पर भेजी गई है।

सुल्तानपुर (उप्र) : जिले की लम्भुआ कोतवाली की पुलिस जीप बृहस्पतिवार को टायर फटने के बाद अनियंत्रित हो गई और इसकी चपेट में आकर बाजार में मौजूद छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र में भर्ती कराया गया है। . पुलिस के मुताबिक घटना से आक्रोशित लोगों ने चालक को पकड़कर पीट दिया, जबकि घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

लम्भुआ के पुलिस निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी ने कहा कि थाने में तैनात चौकीदार रंजीत वाहन में हवा भराने के लिए निकला था, लेकिन अचानक वाहन का टायर फटने से उसने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और बाजार में खड़े छह लोग इसकी चपेट में आकर घायल हो गए। उन्होंने कहा कि सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया जहां उनका इलाज जारी है। 

त्रिपाठी ने बताया कि घटना की बाबत जांच पड़ताल की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार चालक बाजार से काफी तेज गति से जीप लेकर निकला और इसी दौरान उसने अचानक वाहन पर से नियंत्रण खो दिया जिसके कारण बाजार में खड़े छह लोग इसकी चपेट में आ गए। 

पुलिस ने बताया कि घायलों की पहचान कुमकुम, तौफीक, सम्मीदा, नितेश, नितिन और मुस्कान के रूप में हुई है। उधर, कोतवाली लम्भुआ में स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा है और लोग चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आस-पास के थानों की पुलिस भी मौके पर भेजी गई है। पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने बताया कि मौके पर जांच पड़ताल के लिए अपर पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि जांच में चालक के दोषी पाये जाने या वाहन की फिटनेस नहीं होने पर सख्त विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM