उत्तर प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: टैंकर और ऑटो रिक्शा की टक्कर, नौ लोगों की मौत

खबरे |

खबरे |

उत्तर प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: टैंकर और ऑटो रिक्शा की टक्कर, नौ लोगों की मौत
Published : May 16, 2023, 6:54 pm IST
Updated : May 16, 2023, 6:54 pm IST
SHARE ARTICLE
Horrific road accident in Uttar Pradesh( सांकेतिक फोटो)
Horrific road accident in Uttar Pradesh( सांकेतिक फोटो)

हादसे में मारे गए तथा घायल हुए लोगों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

फतेहपुर (उप्र) : फतेहपुर जिले के जहानाबाद क्षेत्र में मंगलवार दोपहर चिल्ली मोड़ के पास दूध के टैंकर और ऑटो रिक्‍शा की भीषण टक्कर हो गई, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार कानपुर के घाटमपुर से 11 लोग एक ऑटो रिक्‍शा पर सवार होकर फतेहपुर जिले के जहानाबाद आ रहे थे। रास्‍ते में जहानाबाद थाना क्षेत्र के चिल्ली मोड़ के पास एक तेज रफ्तार दूध के टैंकर ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो रिक्‍शा सवार नौ लोगों की मौत हो गयी और अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 हादसे में मारे गए तथा घायल हुए लोगों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। हादसे के बाद चालक टैंकर लेकर भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM