शूटर दादी’ के नाम से मशहूर प्रकाशी तोमर की तबीयत बिगड़ी: अस्पताल में भर्ती

खबरे |

खबरे |

शूटर दादी’ के नाम से मशहूर प्रकाशी तोमर की तबीयत बिगड़ी: अस्पताल में भर्ती
Published : Sep 16, 2023, 3:44 pm IST
Updated : Sep 16, 2023, 3:44 pm IST
SHARE ARTICLE
Health of Prakashi Tomar, popularly known as 'Shooter Dadi' deteriorated: admitted to hospital.
Health of Prakashi Tomar, popularly known as 'Shooter Dadi' deteriorated: admitted to hospital.

12 सितंबर को बुखार आने और सांस लेने में दिक्कत होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

नोएडा (उप्र): शूटर दादी के नाम से मशहूर प्रकाशी तोमर को सांस लेने में तकलीफ होने के कारण यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सोशल नेटवर्किंग साइट ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर शूटर दादी के अकांउट से बीती रात यह जानकारी दी गई। पोस्ट में उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री से उन्हें बेहतर उपचार दिलाने का अनुरोध किया गया है।

शूटर दादी का उपचार कर रहे मेट्रो हॉस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कुश ओहरी ने बताया कि उनकी हालात खतरे से बाहर है। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि 12 सितंबर को बुखार आने और सांस लेने में दिक्कत होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

शूटर दादी ने 60 साल की उम्र में पिस्तौल थामी थी और दिल्ली में निशानेबाजी के मुकाबले में एक उप महानिरीक्षक को हराकर स्वर्ण पदक जीता था। शूटर दादी को लेकर ‘सांड़ की आंख' नाम से एक फिल्म भी बनी है। प्रकाशी तोमर की शादी जय सिंह से हुई थी और उनकी बेटी सीमा तोमर एक अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज हैं. वहीं उनकी एक पोती रूबी, पंजाब पुलिस में इंस्पेक्टर के रूप में तैनात हैं, जबकि उनकी दूसरी बेटी रेखा एक शूटर रह चुकी हैं. वह अपने परिवार के साथ जौहरी गांव में रहती हैं.

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM