उप्र: कानपुर में फैक्टरी में आग लगी; तीन मजदूरों की मौत

खबरे |

खबरे |

उप्र: कानपुर में फैक्टरी में आग लगी; तीन मजदूरों की मौत
Published : Dec 16, 2022, 3:31 pm IST
Updated : Dec 16, 2022, 3:31 pm IST
SHARE ARTICLE
UP: Fire breaks out at factory in Kanpur; death of three laborers
UP: Fire breaks out at factory in Kanpur; death of three laborers

पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचित किए जाने तक आग पूरी फैक्टरी में फैल चुकी थी। आग पर काबू पाने में आठ दमकल गाड़ियों को घंटों मेहनत करनी पड़ी।

कानपुर : कानपुर के फजलगंज थाना क्षेत्र के मिल इलाके में साइकिल की सीट बनाने वाली एक फैक्टरी की तीन मंजिला इमारत में शुक्रवार तड़के भीषण आग लगने से तीन मजदूरों की जलकर मौत हो गयी।पुलिस के मुताबिक, आग की चपेट में आकर दो मजदूर झुलस गए हैं, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

 पुलिस ने भूतल पर बिजली की मोटर में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का संभावित कारण बताया, लेकिन जांच किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई है। पुलिस उपायुक्त (मध्य) रवींद्र कुमार ने घटना के बारे में विस्तार से बताया कि दीपक कटारिया के कारखाने में रहने वाले श्रमिकों और मैकेनिकों ने तड़के (शुक्रवार को) भूतल से आग की बड़ी लपटें उठते हुए देखा था।

उन्होंने बताया कि पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचित किए जाने तक आग पूरी फैक्टरी में फैल चुकी थी। आग पर काबू पाने में आठ दमकल गाड़ियों को घंटों मेहनत करनी पड़ी।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मृतकों की पहचान उन्नाव निवासी जयप्रकाश सिंह (50), नरेंद्र सैनी उर्फ दीनू (40) और कानपुर नगर निवासी प्रदीप गौतम उर्फ राजू (28) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आग में झुलसे दो अन्य मजदूरों गौरव और मनोज को लाला लाजपत राय (एलएलआर) अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

डीसीपी ने कहा, "हमने बचाव अभियान शुरू किया। 11 श्रमिकों को बचाया, जिनमें से छह झुलस गए थे। झुलसे लोगों को एलएलआर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन मजदूरों को मृत घोषित कर दिया है।’’ उन्होंने कहा कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है और निष्कर्ष के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Location: India, Uttar Pradesh, Kanpur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM