उप्र : पिकअप वैन और ऑटो की भीषण टक्कर, दो महिलाओं की मौत

खबरे |

खबरे |

उप्र : पिकअप वैन और ऑटो की भीषण टक्कर, दो महिलाओं की मौत
Published : Jun 17, 2023, 10:49 am IST
Updated : Jun 17, 2023, 10:49 am IST
SHARE ARTICLE
UP: Fierce collision between pickup van and auto, two women killed
UP: Fierce collision between pickup van and auto, two women killed

सभी घायलों को भर्थना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

इटावा : उत्तर प्रदेश में इटावा-कन्नौज राजमार्ग पर भर्थना थाना क्षेत्र में एक पिकअप वैन और ऑटो की टक्कर हो गई, जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। 

भर्थना थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) उपेंद्र कुमार राठी ने बताया कि नगला थरी गांव में अपने एक रिश्तेदार की अन्त्येष्टि में शामिल होने के बाद ऑटो से देर शाम घर लौट रही महिलाओं को इटावा-कन्नौज राजमार्ग पर भैसाई गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वैन ने टक्कर मार दी।

एसएचओ के मुताबिक, इस हादसे में ऑटो में सवार महिला अल्लाह रख्खी (60) और नेहा (29) की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे में ऑटो में सवार तीन अन्य महिलाएं और वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

SHO के अनुसार, सभी घायलों को भर्थना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Location: India, Uttar Pradesh

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM