किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश करने के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश करने के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार
Published : Aug 17, 2023, 11:22 am IST
Updated : Aug 17, 2023, 11:23 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

शिकायत में कहा गया कि महिला के परिवार और आरोपियों के बीच पुरानी रंजिश है।

जौनपुर (उप्र): उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में मछलीशहर तहसील के एक गांव में किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मछलीशहर के एक गांव की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि 14 अगस्त की रात वह अपने पति व बेटी के साथ घर के बरामदे में सो रही थी, आधी रात को गांव के छह युवक पहुंचे और बेटी को बेहोश कर पास के एक खेत में ले गए, वहां सभी ने उसके साथ छेड़खानी की और दुष्कर्म की कोशिश की। शिकायत में कहा गया कि महिला के परिवार और आरोपियों के बीच पुरानी रंजिश है। उन्होंने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि बेटी के चिल्लाने की आवाज पर परिजन खेत में पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।

सिंह ने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि उन्होंने बदनामी के डर से पुलिस में शिकायत नहीं की, लेकिन आरोपियों ने वारदात का वीडियो बुधवार को सार्वजनिक कर दिया। महिला की शिकायत पर आशीष, विक्की, गोरे, प्रमोद, पप्पू, शेषमणि के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा ने बताया कि पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM