Lok Sabha Election 2024: बीएसपी चीफ मायावती को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुईं बीएसपी सांसद संगीता आजाद

खबरे |

खबरे |

Lok Sabha Election 2024: बीएसपी चीफ मायावती को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुईं बीएसपी सांसद संगीता आजाद
Published : Mar 18, 2024, 5:23 pm IST
Updated : Mar 19, 2024, 4:40 pm IST
SHARE ARTICLE
Lok Sabha Election 2024  BSP MP Sangeeta Azad joins BJP News In Hindi
Lok Sabha Election 2024 BSP MP Sangeeta Azad joins BJP News In Hindi

संगीता ने साल 2019 में लालगंज से भाजपा की तत्कालीन सांसद नीलम सोनकर को 1.61 लाख से अधिक मतों से पराजित किया था।

BSP MP Sangeeta Azad joins BJP News In Hindi: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बसपा सुप्रीमो मायावती को एक बड़ा झटका लगा है. उत्तर प्रदेश के लालगंज से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सांसद संगीता आजाद ने पहले सोमवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थामन लिया।

उन्होंने यहां भाजपा मुख्यालय में पार्टी महासचिव विनोद तावड़े और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की मौजूदगी में केंद्र और राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

आजाद के साथ ही उनके पति अरिमर्दन आजाद और प्रसिद्ध अधिवक्ता व निर्भया कांड में पीड़ित पक्ष के लिए अदालती लड़ाई लड़ने वाली सीमा कुशवाहा ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कुशवाहा साल 2020 में बसपा में शामिल हुई थीं, जबकि अरिमर्दन लालगंज से विधायक रह चुके हैं। 

संगीता ने साल 2019 में लालगंज से भाजपा की तत्कालीन सांसद नीलम सोनकर को 1.61 लाख से अधिक मतों से पराजित किया था। संगीता के परिवार का उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल की राजनीति में खासा प्रभाव है। संगीता के ससुर गांधी आजाद क्षेत्र का जान-माना चेहरा रहे हैं और बसपा के संस्थापक सदस्यों में थे। 

संगीता आजाद ने पिछले कुछ समय से बसपा से दूरी बना ली थी और वह पार्टी के आयोजनों में भी नहीं जाती थीं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। तभी से उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें थीं।
(For more news apart from  BSP MP Sangeeta Azad joins BJP News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)
 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM