Uttar Pradesh News: बरेली में हाथी दांत संग पकड़े गए तीन तस्कर
Uttar Pradesh News: बरेली में हाथी दांत संग पकड़े गए तीन तस्कर
Published : Sep 18, 2024, 1:59 pm IST
Updated : Sep 18, 2024, 1:59 pm IST
SHARE ARTICLE
Uttar Pradesh News: Three smugglers caught with ivory in Bareilly
Uttar Pradesh News: Three smugglers caught with ivory in Bareilly

पुलिस ने बताया कि हाथी दांत बेचने के लिए तस्कर एक से दूसरे जिले में घूम रहे थे।

Uttar Pradesh News:  उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) टीम तथा वन विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन अंतरराज्यीय तस्करों को दो हाथी दांत के साथ गिरफ्तार किया है।

मुख्य वन रक्षक, बरेली विजय कुमार ने बताया कि वन्यजीव तस्करी रोकने के लिए संयुक्त कार्रवाई के तहत उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की एसटीएफ तथा उत्तर प्रदेश, वन विभाग की टीम ने तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तस्करों से पूछताछ की जा रही है तथा वन्य जीव तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार को उत्तराखंड एसटीएफ ने उप्र एसटीएफ के साथ संपर्क कर सीबीगंज थाना क्षेत्र से तीन वन्य जीव तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से सवा तीन फुट लंबे दो हाथी दांत बरामद किए। पकड़े गए तस्कर आदित्य विक्रम, नत्था सिंह और करण सिंह हैं।

पुलिस ने बताया कि हाथी दांत बेचने के लिए तस्कर एक से दूसरे जिले में घूम रहे थे। वह इन्हें एक करोड़ रुपये में बेचना चाहते थे। भनक लगने पर एसटीएफ ने खरीददार बनकर सौदा किया और तस्कर फंस गए।

पुलिस ने एक तस्कर से की गई पूछताछ के हवाले से बताया कि सात किलो वजनी हाथी दांत के लिए तस्करों को 70 लाख रुपये तक के खरीददार मिल चुके थे पर वे कम से कम एक करोड़ रुपये में उसे बेचना चाहते थे। इसी वजह से यहां-वहां भटक रहे थे। इसी दौरान संयुक्त टीम ने उनको गिरफ्तार कर लिया।(pti)

(For more news apart from Uttar Pradesh News: Three smugglers caught with ivory in Bareilly, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)
 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM