Uttar Pradesh Weather Update: उत्तर प्रदेश में बारिश का यलो अलर्ट, जानिए कब मौसम होगा साफ
Uttar Pradesh Weather Update: उत्तर प्रदेश में बारिश का यलो अलर्ट, जानिए कब मौसम होगा साफ
Published : Feb 19, 2024, 12:20 pm IST
Updated : Feb 19, 2024, 12:20 pm IST
SHARE ARTICLE
Uttar Pradesh Weather Update: Yellow alert of rain in Uttar Pradesh, know when the weather will be clear news in hindi
Uttar Pradesh Weather Update: Yellow alert of rain in Uttar Pradesh, know when the weather will be clear news in hindi

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है

Uttar Pradesh Weather Update: उत्तर प्रदेश में आज तेज हवा के साथ बारिश के आसार है। जिसका असर प्रदेश के कई हिस्सों में दिखना भी शुरू हो गया हैं। बता दें कि पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इस दौरान सुबह से ही तेज हवा के साथ मौसम में ठंडक देखने को मिल रही है। वहीं प्रदेश में कई जगहों पर धूप खिलने के बाद भी मौसम में ठंडक देखी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक प्रदेश में मौसम विभाग की और से सोमवार से बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया था। वहीं इस दौरान कई जगहों पर यलो अलर्ट को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है। बता दें कि प्रदेश के करिब 20 से ज्यादा शहरों में आज मौसम के बदलने से ठंड का असर देखने को मिलेगा। वहीं कई जगहों पर लोगों को बारिश के कारण परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।

बता दें कि बीते दिनों भी प्रदेश में जमकर बारिश हुई थी। जिसके चलते तापमान में गिरावट देखने को मिली थी। वहीं एक बार फिर प्रदेश में मौसम बदलेगा। जिसका सीधा असर तापमान पर पड़ेगा। वहीं इस दौरान बारिश के साथ लोगों को आंधी और ओलावृष्टि का भी सामना करना पड़ सकता है।

जानकारी के मुताबिक इस दौरान मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसमें लखनऊ, कानपुर नगर, अयोध्या, कन्नौज, शाहजहांपुर, सीतापुर, उन्नाव, गोंडा, रायबरेली सहित कई जगहों पर बारिश हो सकती है। वहीं मौसम का असर इसके अलावा मेरठ, मथुरा, शामली, में भी दिखेगा जहां बिजली की चमक के साथ ओलावृष्टि की संभावना है।

गौर हो की आने वाले 4 से 5 दिनों के बाद एक बार फिर से मौसम के साफ होने का अनुमान है, ऐसे में लोगों को इन 4-5 दिनों में बारिश के साथ ठंड का सामना करना पड़ेगा।

(For more news apart from Uttar Pradesh Weather Update: Yellow alert of rain in Uttar Pradesh, know when the weather will be clear news in hindi News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM