नोएडा : ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर महिला से फ्रॉड, ठगे 10.50 लाख रुपये
नोएडा : ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर महिला से फ्रॉड, ठगे 10.50 लाख रुपये
Published : Apr 19, 2023, 3:08 pm IST
Updated : Apr 19, 2023, 3:08 pm IST
SHARE ARTICLE
Noida: Woman cheated in the name of online trading, duped of Rs 10.50 lakh
Noida: Woman cheated in the name of online trading, duped of Rs 10.50 lakh

फोन करने वालों ने कहा कि वह घर बैठे एक ट्रेडिंग वेबसाइट के माध्यम से मोटी रकम कमा सकती हैं।

नोएडा (उप्र) : जनपद गौतमबुद्ध नगर में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगों ने एक महिला से 10 लाख 50 हजार रुपए की ठगी कर ली। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नोएडा के सेक्टर-36 स्थित साइबर अपराध थाने की प्रभारी निरीक्षक रीता यादव ने बताया कि सेक्टर-21 जलवायु विहार में रहने वाली पलक अग्रवाल ने अपनी शिकायत में कहा है कि 10 मार्च को उनके पास एक फोन आया। फोन करने वालों ने कहा कि वह घर बैठे एक ट्रेडिंग वेबसाइट के माध्यम से मोटी रकम कमा सकती हैं।

यादव ने बताया कि पीड़िता ने उनकी बात पर विश्वास करके ट्रेडिंग अकाउंट खोलने का प्रयास किया। इसी दौरान साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते को हैक कर लिया तथा खाते से कई बार में 10 लाख 50 हजार रुपये निकाल लिये।

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM