उप्र : नाबालिग छात्रा से बलात्कार के प्रयास के दोषी शिक्षक को चार साल कैद, 25 हजार रुपये जुर्माना
उप्र : नाबालिग छात्रा से बलात्कार के प्रयास के दोषी शिक्षक को चार साल कैद, 25 हजार रुपये जुर्माना
Published : Apr 19, 2023, 3:01 pm IST
Updated : Apr 19, 2023, 3:01 pm IST
SHARE ARTICLE
UP: Teacher convicted of attempting to rape a minor girl, imprisoned for four years, fined Rs 25,000
UP: Teacher convicted of attempting to rape a minor girl, imprisoned for four years, fined Rs 25,000

घटना की रिपोर्ट दर्ज कर थाना ईकोटेक-3 पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार किया ...

नोएडा : नाबालिग छात्रा के साथ बलात्कार करने के प्रयास के दोषी शिक्षक को गौतम बुद्ध नगर जिले की अदालत ने चार साल कैद और 25,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। विशेष लोक अभियोजक चवन पाल भाटी ने बुधवार को बताया कि बिहार के समस्तीपुर का निवासी शिक्षक नवीन यहां रहता था और ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में एक किशोरी को, उसके घर जाकर ट्यूशन पढ़ाता था। भाटी के अनुसार, 28 अगस्त 2018 को शिक्षक ने किशोरी से कहा कि वह उसे अपनी पत्नी से मिलवाएगा।

उन्होंने बताया कि शिक्षक ने छात्रा को अपने घर बुलाया, लेकिन वहां पर शिक्षक की पत्नी नहीं थी। भाटी के अनुसार, शिक्षक ने छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश की लेकिन उसके शोर मचाने पर पड़ोसी पहुंच गए और किशोरी बच गई। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर थाना ईकोटेक-3 पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार किया तथा उसके खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया।

उन्होंने बताया कि मामले की सुनवाई कर रहे अपर सत्र विशेष न्यायाधीश (पास्को) (द्वितीय) चंद्र मोहन श्रीवास्तव ने दोनों पक्षों के वकीलों की बहस और गवाहों के बयान के बाद आरोपी को दोषी करार दिया, तथा उसे चार साल के कारावास और 25 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है।

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM