Uttar Pradesh News : गौतमबुद्ध नगर में बालगृह से छह वर्षीय बच्चा लापता

खबरे |

खबरे |

Uttar Pradesh News : गौतमबुद्ध नगर में बालगृह से छह वर्षीय बच्चा लापता
Published : Dec 19, 2023, 4:31 pm IST
Updated : Dec 19, 2023, 4:31 pm IST
SHARE ARTICLE
Uttar Pradesh News Six year old child missing from children's home in Gautam Buddha Nagar
Uttar Pradesh News Six year old child missing from children's home in Gautam Buddha Nagar

थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया और जांच की जा रही है।

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में एक बालगृह से छह वर्षीय बच्चा लापता हो गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

थाना सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक विवेक श्रीवास्तव ने सेक्टर-12 स्थित साईं कृपा बालगृह के परियोजना समन्वयक विशाल गुप्ता की शिकायत के हवाले से बताया कि इसी साल 18 नवंबर को बाल कल्याण समिति के आदेश पर राहुल (छह) को यहां भेजा गया था।

उन्होंने बताया कि 17 दिसंबर शाम छह बजे जब संध्याकालीन प्रार्थना के लिए सभी बच्चों को एकत्रित किया जा रहा था, तो राहुल अनुपस्थित मिला। उन्होंने बताया कि बालगृह के कर्मचारियों ने अपने स्तर पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया और जांच की जा रही है।

(For more news apart from Six year old child missing from children's home in Gautam Buddha Nagar news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM