उप्र: अस्पताल में बम होने की गलत सूचना देने वाली महिला डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज

खबरे |

खबरे |

उप्र: अस्पताल में बम होने की गलत सूचना देने वाली महिला डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज
Published : Mar 20, 2023, 5:25 pm IST
Updated : Mar 20, 2023, 5:25 pm IST
SHARE ARTICLE
UP: Case registered against woman doctor for giving false information about bomb in hospital
UP: Case registered against woman doctor for giving false information about bomb in hospital

सूचना डॉक्टर जारा के नाम से दी गई थी।

नोएडा : उत्तर प्रदेश के नोएडा इलाके के सेक्टर-20 थाना क्षेत्र के सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल में बम होने की फर्जी सूचना देने वाली महिला चिकित्सक के खिलाफ सेक्टर-29 चौकी प्रभारी ने मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा ने बताया कि शनिवार को नोएडा पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-38 स्थित जिला अस्पताल में बम रखा गया है। उन्होंने बताया कि सूचना के बाद पुलिस विभाग के अधिकारियों ने बम निरोधक दस्ते के साथ पूरे अस्पताल परिसर की छानबीन की गई।

वर्मा ने बताया कि बाद में यह सूचना गलत निकली। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सूचना डॉक्टर जारा के नाम से दी गई थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में उपनिरीक्षक बलबीर सिंह ने थाना सेक्टर-20 में अस्पताल में बम होने की झूठी सूचना देने के आरोप में डॉक्टर जारा के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 177 के तहत मुकदमा दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि जारा के नाम से डॉ मीनाक्षी नामक महिला ने यह सूचना दी थी। मीनाक्षी मानसिक रूप से बीमार बताई जा रही है ।

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM