Danish Ali joins Congress News: कांग्रेस में शामिल हुए दानिश अली, अमरोहा से उम्मीदवार बना सकती है पार्टी

खबरे |

खबरे |

Danish Ali joins Congress News: कांग्रेस में शामिल हुए दानिश अली, अमरोहा से उम्मीदवार बना सकती है पार्टी
Published : Mar 20, 2024, 5:43 pm IST
Updated : Mar 20, 2024, 5:43 pm IST
SHARE ARTICLE
 suspended BSP leader and Lok Sabha MP Danish Ali joins Congress news in hindi
suspended BSP leader and Lok Sabha MP Danish Ali joins Congress news in hindi

वह अपने संसदीय क्षेत्र अमरोहा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं।

Danish Ali joins Congress News: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से निलंबित लोकसभा सांसद दानिश अली बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। वह अपने संसदीय क्षेत्र अमरोहा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने पार्टी में उनका स्वागत किया।

यह बात अली द्वारा राष्ट्रीय राजधानी में 10 जनपथ स्थित उनके आवास पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करने और उनका 'आशीर्वाद' मांगने के पांच दिन बाद आई है। 

अली ने  सोनिया गांधी से मुलाकात की थी और कहा था कि उन्होंने उत्तर प्रदेश की अमरोहा सीट से लोकसभा में अपनी दूसरी पारी के लिए ‘‘सोनिया गांधी का आशीर्वाद प्राप्त किया।’’

Bihar Politics News: कांग्रेस के हुए पप्पू यादव, 'जन अधिकार पार्टी' का कांग्रेस में विलय

जानकारी दे दें कि समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में उत्तर प्रदेश की जो 17 लोकसभा सीटें कांग्रेस के खाते में आई हैं, उनमें अमरोहा भी शामिल है।

बता दें कि दानिश अली पिछले महीने अमरोहा में राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल हुए थे। वह गत 14 जनवरी को मणिपुर में इस यात्रा की शुरुआत के मौके पर भी इसका हिस्सा बने थे। अली को पिछले साल नौ दिसंबर को बसपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पार्टी से निलंबित कर दिया था।

 (For more news apart from  suspended BSP leader and Lok Sabha MP Danish Ali joins Congress news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

Location: India, Uttar Pradesh, Amroha

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM