उप्र : कड़ाके की ठंड में सड़क पर लावारिस मिली नवजात बच्ची, हालत नाजुक

खबरे |

खबरे |

उप्र : कड़ाके की ठंड में सड़क पर लावारिस मिली नवजात बच्ची, हालत नाजुक
Published : Dec 20, 2022, 1:52 pm IST
Updated : Dec 20, 2022, 1:52 pm IST
SHARE ARTICLE
UP: Newborn girl found abandoned on the road in the bitter cold
UP: Newborn girl found abandoned on the road in the bitter cold

एक व्यक्ति जब अपने मवेशियों को ढूंढते हुए शारदा विश्वविद्यालय के पास पहुंचा तो उसने देखा कड़ाके की ठंड में एक नवजात बच्ची कंबल में लिपटी हुई पड़ी है।

नोएडा (उप्र) : थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के शारदा विश्वविद्यालय के पास पुलिस को मंगलवार सुबह एक लावारिस नवजात बच्ची मिली। नवजात को उपचार के लिए कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

नॉलेज पार्क थाने के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह एक व्यक्ति जब अपने मवेशियों को ढूंढते हुए शारदा विश्वविद्यालय के पास पहुंचा तो उसने देखा कि कड़ाके की ठंड में एक नवजात बच्ची कंबल में लिपटी हुई पड़ी है। उसने बताया कि बच्ची के आसपास कुत्ते मंडरा रहे थे। उसने कुत्तों को वहां से भगाया तथा पुलिस को इसकी सूचना दी।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। बच्ची को आईसीयू में भर्ती किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM