नोएडा- ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर वाहनों की गति सीमा घटाई गई
कोहरा बन रहा जानलेवा, नोएडा- ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ़्तार पर ब्रेक
Published : Dec 21, 2022, 10:38 am IST
Updated : Dec 21, 2022, 10:42 am IST
SHARE ARTICLE
Speed ​​limit of vehicles reduced on Noida-Greater Noida Expressway
Speed ​​limit of vehicles reduced on Noida-Greater Noida Expressway

जिले में यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण कंटेनर और बस में टक्कर हो गई जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए।

नोएडा :  कोहरे के कारण हो रहे सड़क हादसों के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में नोएडा प्राधिकरण और यातायात पुलिस ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर वाहनों की गति सीमा घटा दी है। नोएडा प्राधिकरण के यातायात प्रकोष्ठ के उप-महाप्रबंधक एसपी सिंह ने एक बयान में बताया कि कोहरे के कारण हो रहे हादसों को देखते हुए यातायात पुलिस और नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के बीच मंगलवार को एक बैठक हुई।

उन्होंने बताया कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर हल्के वाहनों की गति सीमा 75 किलोमीटर प्रतिघंटा तथा भारी वाहनों की गति सीमा 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तय की गई है।

बयान के मुताबिक, गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और चालान भी काटा जाएगा।

उन्होंने लोगों से अपील की कि कोहरे के चलते हो रही दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए संयमित होकर वाहन चलाएं तथा यातायात नियमों का पालन करें।

गौरतलब है कि जिले में यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण कंटेनर और बस में टक्कर हो गई जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए।.

वहीं सोमवार को प्रदेश के औरैया जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और अलीगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग पर घने कोहरे के कारण अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गयी और करीब 33 अन्य लोग घायल हो गये।

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM