उप्र: ग्राम विकास अधिकारी का सरेआम रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल, निलंबित
उप्र: ग्राम विकास अधिकारी का सरेआम रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल, निलंबित
Published : Dec 21, 2022, 12:09 pm IST
Updated : Dec 21, 2022, 12:09 pm IST
SHARE ARTICLE
Video of village development officer openly taking bribe goes viral, suspended
Video of village development officer openly taking bribe goes viral, suspended

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के चिलकहर क्षेत्र पंचायत के एक ग्राम विकास अधिकारी का रिश्वत मांगने से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक होने के बाद ..

बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के चिलकहर क्षेत्र पंचायत के एक ग्राम विकास अधिकारी का रिश्वत मांगने से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक होने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

जिला विकास अधिकारी राजित राम मिश्रा ने बुधवार को बताया कि चिलकहर क्षेत्र पंचायत के हथौड़ी ग्राम पंचायत में कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी राम भुवन प्रसाद का एक वीडियो पिछले शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह परिवार रजिस्टर की नकल देने के एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग करते दिख रहे हैं।

मिश्रा के मुताबिक, मामला संज्ञान में आने पर प्रसाद को मंगलवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर अनुशासनिक कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि रसड़ा के खंड विकास अधिकारी प्रवीन जीत को मामले में जांच अधिकारी बनाया गया है।

मिश्रा के अनुसार, निलंबित ग्राम विकास अधिकारी राम भुवन प्रसाद को बांसडीह क्षेत्र पंचायत से संबद्ध किया गया है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM