UP News: गोंडा में टीला धंसने से तीन लोगों की मौत

खबरे |

खबरे |

UP News: गोंडा में टीला धंसने से तीन लोगों की मौत
Published : May 22, 2025, 12:05 pm IST
Updated : May 22, 2025, 12:05 pm IST
SHARE ARTICLE
Three people died due to hill collapse in Gonda UP News  in Hindi
Three people died due to hill collapse in Gonda UP News in Hindi

मिट्टी धंस जाने से उसमें दब कर तीन लोगों की मौत हो गई तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

Three people died due to hill collapse in Gonda UP News  in Hindi: गोंडा जिले में एक मजार के पास टीले की खुदाई के दौरान मिट्टी धंस जाने से उसमें दब कर तीन लोगों की मौत हो गई तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिले के छपिया थाना क्षेत्र के पिपरा माहिम गांव में बुधवार देर रात मासूम-ए-मिल्लत मजार के दोनों तरफ जेसीबी मशीन से मिट्टी की खुदाई की जा रही थी तभी अचानक टीला ढह गया।

उन्होंने बताया कि टीला ढहने से मजार की देखरेख करने वाले फरजान रजा (38), शकील मोहम्मद (50), असद (14) और फकीर मोहम्मद (20) मिट्टी में दब गए।

जायसवाल ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से चारों को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने शकील, अशद और फकीर को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल फरजान को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है।

(For More News Apart From Three people died due to hill collapse in Gonda UP News  in Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)


 

Tags: up news

Location: India, Uttar Pradesh, Gonda

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM