प्रयागराज के झूंसी में मारुति यार्ड में आग लगने से 16 कारें क्षतिग्रस्त

खबरे |

खबरे |

प्रयागराज के झूंसी में मारुति यार्ड में आग लगने से 16 कारें क्षतिग्रस्त
Published : Sep 22, 2023, 4:11 pm IST
Updated : Sep 22, 2023, 4:11 pm IST
SHARE ARTICLE
प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो

प्रथम दृष्टया, यार्ड में 11,000 वोल्ट का तार गिरने से यह घटना घटी।

प्रयागराज: जिले के गंगापार झूंसी थाना अंतर्गत अंदावा मोड़ पर स्थित मारुति कार के एक यार्ड में शुक्रवार की सुबह आग लगने से करीब 16 कारें क्षतिग्रस्त हो गईं।  अग्निशमन अधिकारी (एफएसओ) राजेश कुमार चौरसिया ने बताया कि आज सुबह 9:45 बजे झूंसी के अंदावा मोड़ के पास ब्राइट फोर व्हीलर सेल्स कंपनी के यार्ड में आग लगने की सूचना मिली। यार्ड में 130 वाहन खड़े थे जिसमें से करीब 16 वाहन आग की चपेट में आए। 

उन्होंने बताया कि इस घटना में चार से पांच वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए, जबकि बाकी वाहन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए। दमकल की छह-सात गाड़ियों की मदद से करीब दो घंटे में आग पर काबू पा लिया गया और इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। चौरसिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया, यार्ड में 11,000 वोल्ट का तार गिरने से यह घटना घटी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM