Bulandshahr Cylinder Blast: बुलंदशहर में सिलेंडर में विस्फोट; दो मंजिला मकान गिरा, 6 लोगों की मौत
Bulandshahr Cylinder Blast: बुलंदशहर में सिलेंडर में विस्फोट; दो मंजिला मकान गिरा, 6 लोगों की मौत
Published : Oct 22, 2024, 9:46 am IST
Updated : Oct 22, 2024, 9:46 am IST
SHARE ARTICLE
Bulandshahr Cylinder Blast UP latest News In Hindi
Bulandshahr Cylinder Blast UP latest News In Hindi

जेसीबी की मदद से मलबा हटाने की कोशिश की जा रही है. हादसा सिकंदराबाद के गुलावठी रोड स्थित आशापुरी कॉलोनी में हुआ।

Bulandshahr Cylinder Blast  UP latest News In Hindi: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में जिले के सिकंदराबाद इलाके में सोमवार रात एक घर में अचानक सिलेंडर फटने से भयानक हादसा हो गया। इस हादसे में अब तक 3 महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

सूचना मिलने पर एसपी सिटी, एसडीएम सीओ और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य में जुटी हैं। जेसीबी की मदद से मलबा हटाने की कोशिश की जा रही है. हादसा सिकंदराबाद के गुलावठी रोड स्थित आशापुरी कॉलोनी में हुआ।

बुलंदशहर हादसे पर डीएम सीपी सिंह ने जानकारी दी है कि शटरिंग का काम करने वाले रियाजुद्दीन का मकान सिलेंडर फटने से जमीन पर गिर गया. बताया जा रहा है कि परिवार में 17 से 18 लोग रह रहे हैं, जिनमें से 8 घायलों को अस्पताल भेजा गया है.(Bulandshahr Cylinder Blast UP latest News In Hindi)

दो को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. देर रात फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ के जवान मलबे में दबे 17 लोगों को बचाने में जुटे रहे. डीएम ने बताया कि मलबे में दबे परिवार के 10 सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं।


(For more news apart from Bulandshahr Cylinder Blast  UP latest News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)  

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM