जातिवार जनगणना को लेकर विधानसभा में सपा सदस्यों का हंगामा

खबरे |

खबरे |

जातिवार जनगणना को लेकर विधानसभा में सपा सदस्यों का हंगामा
Published : Feb 23, 2023, 1:38 pm IST
Updated : Feb 23, 2023, 1:38 pm IST
SHARE ARTICLE
Ruckus of sp members in the assembly regarding caste wise census ( सांकेतिक फोटो )
Ruckus of sp members in the assembly regarding caste wise census ( सांकेतिक फोटो )

उन्होंने कहा ''उत्तर प्रदेश अब बहुत आगे निकल चुका है। हम उत्तर प्रदेश को बिहार की तरफ नहीं पहुंचाना चाहते।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में जातिवार जनगणना को लेकर आज राज्य विधानसभा में सरकार के जवाब से असंतुष्ट होकर समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों ने हंगामा किया। इसकी वजह से सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिये स्थगित कर दी गयी। प्रश्नकाल के दौरान सपा सदस्य संग्राम सिंह ने सरकार से पूछा कि क्या वह बिहार सरकार की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी जातिवार जनगणना करायेगी।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सरकार की तरफ से इसका जवाब देते हुए कहा '' संविधान के अनुसार यह भारत सरकार का काम है और संघ सूची के क्रमांक 69 पर इस बात का उल्लेख है कि जनगणना भारत सरकार ही कराएगी। केंद्र सरकार ने जनगणना का एक अधिनियम और नियमावली भी बनाई है उसके अनुसार यह केंद्र के अधिकार क्षेत्र के अंदर आता है।''

उन्होंने कहा ''उत्तर प्रदेश अब बहुत आगे निकल चुका है। हम उत्तर प्रदेश को बिहार की तरफ नहीं पहुंचाना चाहते। बिहार में जिस तरीके की अराजकता और भ्रष्टाचार है, नौकरी देने में परिवारवाद का बोलबाला है, यहां तक कि चारा खाने का काम जहां पर होता रहा है, हम उस तरफ उत्तर प्रदेश को नहीं ले जाना चाहते।''

शाही ने कहा ''उत्तर प्रदेश अपने तरीके से अपने राज्य को उत्तम प्रदेश बनाना चाहता है और हम सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास के आधार पर उत्तर प्रदेश को देश का सर्वोत्तम राज्य बनाना चाहते हैं। जो राज्य पिछड़ेपन और संकीर्णता के शिकार हैं, उनकी तरफ हम उत्तर प्रदेश को नहीं ले जाना चाहते।''

सरकार के इस जवाब से असंतुष्ट सपा सदस्य सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए सदन के बीचोंबीच आ गये।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने हंगामा कर रहे सदस्यों से कहा कि सपा सदस्य द्वारा पूछे गए प्रश्न का उत्तर आ गया है और सदन की कार्यवाही को विधिवत संचालित करने दिया जाए। इसी हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यसूची में उल्लिखित मदों को एक-एक कर पढ़ना शुरू कर दिया। इसके बावजूद सपा सदस्य हंगामा और नारेबाजी करते रहे।. ,हंगामा थमते न देख विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को 15 मिनट के लिए स्थगित कर दिया। 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM