उप्र : पुलिस के साथ मुठभेड़ में दलित किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

उप्र : पुलिस के साथ मुठभेड़ में दलित किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Published : Jun 23, 2023, 1:43 pm IST
Updated : Jun 23, 2023, 1:43 pm IST
SHARE ARTICLE
UP: Accused of raping Dalit teenager arrested in encounter with police
UP: Accused of raping Dalit teenager arrested in encounter with police

घटना के बाद किशोरी के परिजनों ने थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी थी।

बाराबंकी:  उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ थाना क्षेत्र में एक दलित किशोरी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात हुई मुठभेड़ के दौरान आरोपी सोनू को पकड़ लिया गया और उसे पैर में गोली लगने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, सोनू ने हफ्ते भर पहले हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में एक दलित किशोरी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया था। एक अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद किशोरी के परिजनों ने थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी थी।

अधिकारी के मुताबिक, तहरीर में आरोप लगाया गया था कि सोनू कुछ आपत्तिजनक वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देते हुए किशोरी का यौन शोषण करने का प्रयास कर रहा था।  तहरीर में दावा किया गया था आरोपी ने पिछले सप्ताह किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। मामला पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने 17 जनवरी को प्राथमिकी दर्ज की थी।

पुलिस ने बताया कि किशोरी का बयान एक मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किया जाना था, लेकिन उसने बृहस्पतिवार को अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

इस बीच, एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने सोनू को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर उसका मोबाइल फोन खंगाला, तो पता चला कि उसके पास देसी तमंचा है। अधिकारी के अनुसार, तमंचे की बरामदगी के लिए पुलिस सोनू को बेहटा गांव ले गई, जहां वह हथियार के साथ भागने में कामयाब रहा।

अधिकारी के मुताबिक, आरोपी को कुछ देर चली मुठभेड़ के बाद पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि सोनू के पैर में गोली लगी है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM